बनखेड़ी: बनखेड़ी में कृषि व्यापारियों की हड़ताल, 12 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
बनखेड़ी। कृषि आदान व्यापारियों की समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर सोमवार को बनखेड़ी के सभी खाद-बीज एवं कीटनाशक दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद रखकर एक दिन की सांकेतिक हड़ताल की।व्यापारियों ने प्रधानमंत्री के नाम नायब तहसीलदार शैलेश श्रीवास्तव को 12 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा है।