ब्यावरा: ग्रामीण क्षेत्रों में अघोषित बिजली कटौती के खिलाफ किसानों ने किया चक्का जाम
Biaora, Rajgarh | May 28, 2026 ब्यावरा क्षेत्र के करीब 50 से 60 गांवों में बिजली विभाग के द्वारा अघोषित बिजली कटौती की जा रही है। इसके विरोध में बुधवार रात 10 बजे करीब किसानों ने जयपुर भोपाल हाईवे पर राजगढ़ और ब्यावरा के बीच खुरी के समीप चक्काजाम कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस और बिजली विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाइश दी गई।