पलिया: बुद्धा पुरवा गांव के अधेड़ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों में मचा कोहराम
पलिया कोतवाली क्षेत्र के बुद्धा पुरवा गांव निवासी एक अधेड़ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के भतीजे ने जानकारी देते हुए बताया है कि मृतक विजेंद्र पुत्र हरिद्वारी निवासी बुद्धा पुरवा कोतवाली क्षेत्र पलिया के निवासी थे।और वन विभाग में कार्यरत थे। जहां उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।