पाली बस स्टैंड चौराहे के पास सोमवार शाम के समय किसी अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना के दौरान वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके से गुजर रहे लोगों द्वारा इसकी सूचना 108 एंबुलेंस को दी गई थी। ताकि घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा जा सके।