विकास के दावों के बीच झंडूता विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत घंडीर के दधोग, कुजैल और टप्पे गांव के लोगों की जिंदगी आज भी एक झूले के सहारे चल रही है। बरसात के दिनों में उफनती सरयाली खड्ड इन गांवों के लोगों के लिए सबसे बड़ी चुनौती बन जाती है। सड़क सुविधा नहीं होने के कारण ग्रामीणों को खड्ड के एक किनारे से दूसरे किनारे तक पहुंचने के लिए लोहे के झूले का सहारा लेना पड़ता है। यही झूला बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों और मरीजों के लिए जीवनरेखा बना हुआ है।
#everyone #instadaily #fbreels #bilaspur #himachalpradesh