जौनपुर: राजपत नगर आरा में बारात में मारपीट के दौरान युवक की मौत, बारात बिना शादी लौट गई
जौनपुर के गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के राजपत नगर आरा में शनिवार देर रात बारात के दौरान घराती और बराती पक्ष के बीच मामूली विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। ईंट-पत्थर चलने से 24 वर्षीय सौरभ राजभर की गंभीर चोट लगने से मौत हो गई, जिसके बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। आपको बता दें कि सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के भदेठी गांव निवासी जमुना राजभर के यहां आई बारात में