ललितपुर: मुख्यमंत्री के संभावित जनपद दौरे को लेकर मंडलायुक्त ने तुवन परिसर स्थित कार्यक्रम स्थल और हेलीपैड का किया निरीक्षण
आगामी 20 जून को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनपद ललितपुर के संभावित दौरे को दृष्टिगत रखते हुए मंडलायुक्त झांसी विमल कुमार दुबे ने गुरुवार शाम के समय तुवन मंदिर परिसर स्थित कार्यक्रम स्थल हेलीपैड यातायात एवं सुरक्षा अवस्था का जायजा लिया। साथ ही उन्होंने संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।