उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा अपने दो दिवसीय बस्तर प्रवास पर बुधवार को दोपहर 1 बजे जगदलपुर पहुँचे। जगदलपुर स्थित मां दंतेश्वरी हवाई अड्डे पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया । दरअसल उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा बीजापुर के कुटरू में नियद नेल्लानार योजना के तहत होने वाले विकास कार्यों में शामिल होने पहुंचे हैं ।