कैराना: शामली के एसपी एनपी सिंह ने कैराना में किया पैदल मार्च, सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेकर दिए दिशा-निर्देश
Kairana, Shamli | Jun 30, 2026 शामली एसपी एनपी सिंह ने कैराना नगर के मुख्य बाजारों, प्रमुख मार्गों, चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर पैदल मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने पुलिस अधिकारियों व कर्मियों को संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों पर कड़ी नजर रखने, संवेदनशील स्थलों पर पुलिस की सक्रिय मौजूदगी बनाए रखने और किसी भी अवांछनीय गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।