चूरू: सालासर बालाजी मंदिर में मोबाइल और स्मार्टवॉच पर प्रतिबंध, दर्शन होंगे सुगम
Churu, Churu | Jul 4, 2026 सालासर। सालासर बालाजी मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के लिए प्रशासन ने नए नियम लागू किए हैं। अब मंदिर परिसर में मोबाइल फोन और स्मार्ट-वॉच ले जाना मना होगा। सुजानगढ़ उपखंड मजिस्ट्रेट ओमप्रकाश वर्मा ने तत्काल प्रभाव से आदेश जारी किया।