बांका: सैजपुर गांव में खेत जाते समय बिजली के तार की चपेट में आने से वृद्ध को लगा करंट
Banka, Banka | Apr 18, 2026 सैजपुर गांव में शनिवार की सुबह करीब 10:00 बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया। खेत जाने के दौरान एक वृद्ध करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जख्मी की पहचान गांव निवासी विभीषण शाह के रूप में की गई है।बताया जाता है कि विभीषण शाह सुबह अपने खेत की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में बिजली का तार जमीन पर गिरा हुआ था, जिसकी चपेट में आ गया।