देहरादून: सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने यमुना कॉलोनी स्थित शासकीय आवास में विभागीय अधिकारियों की ली बैठक, दिए निर्देश
उत्तराखंड में सहकारिता विभाग के विस्तार और सुदृढ़ीकरण के लिए आगामी 8 और 9 जुलाई को दो दिवसीय मंथन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सूबे के सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने अपने सरकारी आवास पर आज समीक्षा बैठक में अधिकारियों को इसकी तैयारियाँ दुरुस्त करने के निर्देश दिए है.