देहरादून: जिलाधिकारी सविन बंसल ने टिहरी बांध प्रभावितों के पुनर्वास में पकड़ा बड़ा फर्जीवाड़ा, दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश
टिहरी बांध प्रभावितों के पुनर्वास में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। जिलाधिकारी सविन बंसल ने एक ही भूमि को दो बार बेचे जाने के मामले में गहन जांच कर गंभीर अनियमितताओं का खुलासा किया है। प्रकरण शास्त्रीनगर तपोवन निवासी पुलमा देवी द्वारा जून माह के द्वितीय जनता दर्शन में उठाया गया था।