देहरादून: सचिवालय में मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने अधिकारियों की बैठक ली, दिए निर्देश
दिव्यांग मतदाताओं के लिए मतदान को सुगम और सुविधाजनक बनाने के लिए राज्य स्तरीय संचालन समिति की बैठक सचिवालय में आयोजित की गई। इस दौरान मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने सभी संबंधित विभागों को अहम निर्देश दिए। इस बैठक में दिव्यांग मतदाताओं को मतदान केंद्रों पर न्यूनतम सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए जरूरी कदमों पर चर्चा की गई।