अनूपपुर: “हर घर नाद”: बेजुबानों की प्यास का सहारा, 380+ नाद रखवाए, ₹551 में घर तक सेवा—गर्मी में मानवता की मिसाल
भीषण गर्मी में पशु-पक्षियों के लिए शिव मारुति युवा संगठन द्वारा “हर घर नाद” अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत अब तक 380 से अधिक स्थानों पर पानी के नाद रखवाए जा चुके हैं,अभियान का उद्देश्य घर-घर पानी की व्यवस्था कर बेजुबानों की प्यास बुझाना है। संगठन द्वारा ₹551 सहयोग राशि पर घर तक नाद पहुंचाने की सुविधा भी दी जा रही है।