बड़ागांव धसान: भाजपा जिला प्रभारी गुड्डन पाठक के नेतृत्व में मंडल अध्यक्ष ने किया वृक्षारोपण: बच्चों को समझाया पर्यावरण का महत्व
बड़ागांव धसान में भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रभारी गुड्डन पाठक के नेतृत्व में बड़ा गांव के मंडल अध्यक्ष सुनील रैकवार ने पार्क और स्कूल में वृक्षारोपण का कार्यक्रम रखा। कार्यक्रम में उपस्थित मंडल के कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। छोटे-छोटे बच्चों ने किया वृक्षारोपण, मंडल अध्यक्ष ने कहा कि पेड़ हमारे जीवन के रक्षक हैं जो वायु को शुद्ध करते हैं।