कांके: रातू रोड स्थित एक दुकान में आग लगने से लाखों का सामान जलकर राख
Kanke, Ranchi | May 29, 2026 रातू रोड स्थित एक दुकान में शुक्रवार सुबह करीब चार बजे आग लग गई। आग लगने की वजह से लाखों का सामान जलकर राख हो गया। आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते पूरी दुकान आग की चपेट में आ गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।