राठ: बसेला गांव के पास दर्जन भर दबंगों ने बारात को रोककर बेरहमी से की मारपीट, दूल्हे का सिर फोड़कर किया लहूलुहान
Rath, Hamirpur | May 8, 2026 राठ क्षेत्र में इन दिनों कानून व्यवस्था पूरी तरीके से ध्वस्त हो चुकी है। बुलंद हौसलों के साथ दर्जन भर बाइक सवार दबंगों ने बारात की एक कार को रोक कर उसमें मौजूद दूल्हे सहित दूल्हे के भाई, भांजी और रिश्तेदारों के साथ लाठी डंडों से बेरहमी से मारपीट कर डाली। तथा कार को तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया। दबंग के द्वारा की गई मारपीट से दूल्हा सहित अन्य लोग घायल हुए हैं।