बदायूं: मिर्जापुर के मौसमपुर गांव में पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप
Budaun, Budaun | Jul 31, 2026 बदायूं के थाना जरीफनगर क्षेत्र के मिर्जापुर मौसमपुर गांव के रहने वाले 32 वर्षीय राहुल पुत्र किशन लाल का गुरुवार को गांव के बाहर शव पेड़ पर लटका मिला। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने राहुल के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। वहीं परिजनों का कहना है कि उसकी किसी ने हत्या कर उसका शव को पेड़ पर लटका दिया है।