सदर थाना क्षेत्र के खबरा स्थित शिव मंदिर में चोरों ने दान पेटी को निशाना बनाया। हालांकि पुलिस की नियमित गश्ती और इलाके में बढ़ी हलचल के कारण चोर अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सके और दान पेटी छोड़कर फरार हो गए। पूरी घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि चोर पीछे के रास्ते से मंदिर परिसर में दाखिल होते