आरा: बेलघाट गांव में बाइक सर्विसिंग के विवाद को लेकर छोटे भाई ने बड़े भाई का दांत से काटा कान, उपचार जारी
Arrah, Bhojpur | Mar 20, 2024 भोजपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बेलघाट गांव में बाइक सर्विसिंग के विवाद को लेकर भाई ने बड़े भाई का दांत से कान काट लिया। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इसके बाद परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया जहां उसका इलाज कराया जा रहा है। जानकारी के अनुसार जख्मी युवक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बेलघाट गांव निवासी रामा शंकर पंडित का पुत्र है।