आरा: भोजपुर में मोटरसाइकिल और स्कॉर्पियो की टक्कर में दो लोग घायल आरा सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Arrah, Bhojpur | Mar 20, 2024 उदवंतनगर थाना क्षेत्र के आसानी गांव के समीप बाइक और स्कॉर्पियो में आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि आसपास के लोग आवाज सुनकर इकट्ठा हो गए। जिसमें बाइक सवार उदवंतनगर थाना क्षेत्र के सुरज शर्मा और सचिन कुमार घायल हो गए। घायल लोगों को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से आरा सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती जहां डॉक्टरों द्वारा इलाज किया जा रहा है।