आरा: अगिआंव गांव के समीप स्कार्पियो की टक्कर से बाइक पर सवार दो लोग हुए घायल
Arrah, Bhojpur | Mar 20, 2024 भोजपुर के गड़हनी थाना क्षेत्र के अगिआंव गांव के समीप बुधवार की दोपहर स्कार्पियो ने बाइक सवार दो दोस्तों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इसके बाद परिजन द्वारा उन्हें इलाज के लिए अगिआंव पीएचसी से आरा सदर अस्पताल लाया गया जहां उनका इलाज कराया जा रहा है। जानकारी के अनुसार ज़ख्मियों में उदवंतनगर थाना क्षेत्र के असनी गांव के है।