बूंदी: भवानीपुरा तीरथ के बीच चलती कार बनी आग का गोला,शॉर्ट सर्किट से कार में लगी आग,कार मालिक का नही चल सका पता
Bundi, Bundi | Aug 27, 2024 स्टेट हाईवे कोटा लालसोट पर भवानीपुरा से तीरथ के बीच रात्रि को एक चलती कार आग का गोला बन गई।कार में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई।आग से पूरी कार जलकर राख हो गई,हादसे में कोई जनहानि नही हुई।थानाधिकारी देवेश भारद्वाज ने बताया कि रात्रि को गामछ से कोटा की तरफ जा रही थी अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई।जिससे कार पुरी तरह जल गई। कार मालिक का पता नही चल सका है।