बूंदी: श्यामू नदी की पुलिया पर आया ढाई फीट पानी, जान हथेली पर रखकर पार करते हैं राहगीर व वाहन चालक हो सकता है बड़ा हादसा
Bundi, Bundi | Aug 27, 2024 बुंदी जिले के नमाना क्षेत्र भर में लगातार हो रही बरसात के चलते क्षेत्र की घोड़ा पछाड़ नदी में पानी की काफी आवक होने के चलते श्यामू हरिपुरा गांव के बीच निकल रही घोड़ा पछाड़ नदी की पुलिया के ऊपर ढाई फीट पानी आ जाने से आवागमन बाधित हो चुका है।ढाई फीट पानी होने के बावजूद भी लोग अपनी जान जोखिम में डालकर पैदल और वाहनों से पुलिया पार कर रहे है।