बूंदी: रामनगर गांव में करंट लगने से हुए महिला व बच्चों की मौत के बाद परिजनों ने जिला अस्पताल में किया हंगामा
Bundi, Bundi | Aug 26, 2024 सदर थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में सुबह छत पर झाड़ू लगाते समय महिला सहित दो बच्चों की करंट की चपेट में आने से मौत के बाद परिजनों ने जिला अस्पताल में हंगामा कर दिया। परिजन दोषी अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज करने व मुआवजा देने की मांग पर अड़ गए।जिस पर पुलिस ने मामला शांत कर समझाइश की इस दौरान डिप्टी अमर सिंह राठौड़ सहित अन्य स्थानों के अधिकारी मौजूद रहे।