मंझनपुर: करारी बाजार में बिछड़ी ढाई वर्षीय मासूम को एक घंटे में परिवार से मिलाकर पुलिस ने लौटाई खुशियां
करारी बाजार में अपने परिजनों के साथ आई लगभग ढाई वर्षीय एक मासूम बच्ची भीड़-भाड़ के दौरान अचानक परिवार से बिछड़ गई। कम उम्र होने के कारण बच्ची अपना नाम और पता भी स्पष्ट रूप से नहीं बता पा रही थी, जिससे परिजनों की चिंता बढ़ गई। घटना की जानकारी मिलते ही थाना करारी पुलिस तत्काल सक्रिय हो गई और बच्ची के परिजनों की तलाश शुरू कर दी।