परिहार: कन्हवा में असामाजिक तत्वों का कहर, आग से 5 पुआल के टाल जलकर राख, फायर ब्रिगेड ने टाली बड़ी तबाही
परिहार प्रखंड के कन्हवा गांव में असामाजिक तत्वों ने पांच पुआल के टाल में आग लगा दी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें तेजी से फैलने लगीं और आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। हालांकि इस घटना में पुआल पूरी तरह जलकर राख हो गया।