बांधवगढ़: उमरिया जिले में 9567 किसानों से 40002.7 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई
27 मई बुधवार समय 4 बजे जिला आपूर्ति अधिकारी ने बताया कि जिले में 34 गेहूं खरीदी के माध्यम से जिले में 9567 किसानों से 40002.7 मीट्रिक टन गेहूं की खरीदी की गई है। गेहूं पंजीकृत किसानों की संख्या 13597 है। स्लॉट बुकिंग की संख्या 10145 है। जिले मे कुल गेहूं परिवहन का प्रतिशत 78.05 है। जेआईटी पोर्टल के माध्यम से 52.47 प्रतिशत भुगतान किया जा चुका है।