झाझा: भदवरिया से दो किलोमीटर दूर जंगल में घायल अवस्था में मिले विनोद टुडू की चार दिन बाद हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी
Jhajha, Jamui | Nov 22, 2024 झाझा थानाक्षेत्र के भदवरिया गांव में शुक्रवार से लापता होंने के बाद मंगलवार की शाम को गांव से लगभग 2 किलोमीटर दूर जंगल मे घायल अवस्था मे मिले विनोद टुडू उर्फ बिनो की मौत शुक्रवार को हो गई। घटना की जानकारी थाना को दिया गया जिसके बाद थानाध्यक्ष संजय कुमार, एसआई कुंज बिहारी दलबल के साथ मृतक के घर पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और कागजी कार्रवाई पूरी करने