आगरा: पालीवाल पार्क स्थित आगरा विश्वविद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने दिया धरना,कर्मचारियों पर कार्यवाही की मांग
Agra, Agra | Jan 27, 2024 आगरा के पालीवाल पार्क स्थित डॉ भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी में शनिवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय के दोषी कर्मचारियों के विरुद्ध नारेबाजी भी की। थाना हरी पर्वत पुलिस पूर्व में मारपीट एक दोषी कर्मचारी को जेल भेज चुकी हैं।