अशोकनगर शहर में बहुजन समाज पार्टी के तत्वाधान में संत रविदास जी की 649 वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। बहुजन समाज पार्टी के द्वारा रविवार की दोपहर 12 बजे से रविदास मंदिर अंबेडकर मोहल्ला से चल समारोह प्रारंभ किया गया। इस दौरान चल समारोह शहर के मुख्य चौक चौराहों से होते हुए पुराना बस स्टैंड अंबेडकर पार्क पहुंचा। जहां विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया।