भदेसर: सड़क हादसे में बुझा घर का चिराग, धीरजी का खेड़ा-ब्यावर मार्ग पर वाहन की टक्कर से पति की मौत, पत्नी जिंदगी से जूझ रही
रविवार शाम 4 बजे मिली जानकारी के मुताबिक भदेसर थाना क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। धीरजी का खेड़ा-ब्यावर मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार विकास जोशी की मौके पर मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी विद्या शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों अपने गांव धनेत से ससुराल जा रहे थे। हादसे के बाद एम्बुलेंस समय पर नहीं पहुंच सकी, जिस