देवघर: कर्नाटक के राज्यपाल धावरचंद गहलोत ने परिवार सहित बाबा बैद्यनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना
कर्नाटक के राज्यपाल धावरचंद गहलोत ने सोमवार के दोपहर 3:00 बजे सब परिवार बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूजा अर्चना कर बाबा का आशीर्वाद लिया इस पूर्व तीर्थ पुरोहितों द्वारा मंत्रोच्चार के साथ उन्हें संकल्प कराया गया इसके पश्चात राज्यपाल द्वारा द्वादश ज्योतिर्लिंग का जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की गई। एसडीओ के द्वारा उन्हें भेट स्वरूप स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया