कैराना: कैराना कोतवाली पुलिस ने आठ वर्षीय बालक के साथ कुकर्म के मामले में एक वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
Kairana, Shamli | Jun 22, 2026 कैराना कोतवाली क्षेत्र में तीन दिन पूर्व एक आठ वर्षीय बालक के साथ कुकर्म की घटना प्रकाश में आई थी। पीड़ित के पिता ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। बताया था कि उसका पुत्र घर के बाहर खेल रहा था। तभी दो लड़के उसके पुत्र को अस्पताल के पीछे सुनसान स्थान पर ले गए, जहां उसके साथ अप्राकृतिक कुकर्म किया।