शाजापुर: शाजापुर में पुलिस की रातभर कॉम्बिंग गश्त, अपराधियों में दहशत, 300 से अधिक जवान तैनात
शाजापुर जिले में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से शाजापुर पुलिस ने शनिवार-रविवार की मध्यरात्रि व्यापक कॉम्बिंग गश्त अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत के निर्देश तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक घनश्याम मालवीय के नेतृत्व में चले अभियान में 300 से अधिक पुलिसकर्मी शामिल हुए.