होशंगाबाद नगर: शनीचरा मोहल्ला स्थित प्राचीन शनि मंदिर में भक्तों की लग रही भीड़, श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा पर्व
नर्मदापुरम में शनिश्चरी अमावस्या का पर्व श्रद्धा, आस्था और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। पौराणिक मान्यता के अनुसार शनिवार को पड़ने वाली अमावस्या को शनिश्चरी अमावस्या कहा जाता है, जिसका विशेष धार्मिक महत्व माना गया है। मान्यता है कि इस दिन किए गए स्नान, दान और पूजा-पाठ से शनि देव की विशेष कृपा प्राप्त होती है तथा शनि की महादशा और कष्टों से मुक्ति मिलती है।