सिधौली: जगदीशपुर में बरसात के गहरे पानी में डूबने से व्यक्ति की हुई दर्दनाक मौत
जनपद के कमलापुर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव में गड्ढे में भरे हुए बरसात के गहरे पानी में डूब जाने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई है जानकारी के अनुसार गड्ढे से पानी निकाल कर व्यक्ति खेत की सिंचाई करने जा रहा था इसी दौरान हादसा हो गया मामले में मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।