दिल्ली की माननीय मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता के नेतृत्व में पर्यावरण को स्वच्छ और हरित बनाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया गया है। दिल्ली सरकार ने 'EV Subsidy Portal' का भव्य शुभारंभ किया है, जिससे अब दिल्लीवासियों को सब्सिडी के लिए दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।- इस नए पोर्टल के जरिए दिल्ली के नागरिक घर बैठे ही इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) पर मिलने वाली सब्सिडी और अन्य प्रोत्साहनों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। ऑनलाइन सत्यापन (Verification) पूरा होते ही प्रोत्साहन राशि सीधे डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से आवेदक के बैंक खाते में भेज दी जाएगी। बीजेपी नेता डॉ. पंकज कुमार सिंह ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि यह डिजिटल पहल दिल्ली में ईवी अपनाने की प्रक्रिया को बेहद सरल, पारदर्शी और तेज बनाएगी। इससे प्रदूषण मुक्त, हरित और विकसित दिल्ली के संकल्प को एक नई और मजबूत गति मिलेगी।
#channel4newsdelhincr #DelhiEVSubsidy #RekhaGuptaGovernment #EVPortalLaunch #PankajKumarSingh
Delhi, India | Jul 4, 2026