गया टाउन सीडी ब्लॉक: फायर ब्रिगेड टीम ने झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वालों को आग से निपटने के लिए प्रोजेक्टर से किया जागरूक
गयाजी में फायर ब्रिगेड की टीम ने रविवार की रात करीमगंज ओवर ब्रिज व गयाजी फायर स्टेशन के पास स्थित झुग्गी झोपड़ियों में प्रोजेक्टर चलाकर आग से निपटने की जानकारी झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले लोगों को देकर जागरूक किया। इसकी जानकारी आज दिनांक 27 अप्रैल सोमवार की सुबह 10 बजे गयाजी फायर ब्रिगेड के पदाधिकारी ने देते हुए बताया।