विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता से किए गए वायदे को पूरा करते हुए जीएसटी की दरों में भारी कटौती कर लोगों को दिपावली का बड़ा तोहफा दिया है। इस कटौती का पूरा लाभ जनता तक पहुंचे, इसके लिए व्यापारी वर्ग इस दिशा में कार्य करें। इस कटौती के बाद क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है