राजगढ़: राजगढ में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पिता ने जताया संदेह, निष्पक्ष जांच की मांग, राजगढ थाने में मामला दर्ज
Rajgarh, Churu | May 7, 2026 राजगढ के वार्ड 38 में एक विवाहिता की संदिग्ध मौत होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद राजकीय उप जिला अस्पताल में मृतका के पीहर पक्ष व ससुराल पक्ष के सैकड़ों लोग एकत्रित हो गये। वहीं घटना को लेकर मृतक विवाहिता के पिता ने अपनी पुत्री की मौत को लेकर राजगढ थाने में मर्ग रिपोर्ट दर्ज करवाई है तथा पुत्री की मौत पर संदेह जताते हुए निष्पक्ष जांच की माँग की है।