कोंडागांव: NH-30 में बाइक से गिरकर सोड़मा गाँव के दो ग्रामीण हुए घायल, उपचार के लिए लाया गया फरसगांव अस्पताल
फरसगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे 30 जटायु शिला के पास शनिवार की रात बाइक सवार ग्राम सोडमा निवासी सुकालू राम मरकाम और चैतमन मरकाम बाइक से नियंत्रित होकर गिर गए दोनों घायलों को अस्पताल के एंबुलेंस वहां से उपचार हेतु रात करीब 8:30 बजे का अस्पताल लाया गया। हादसे में चैतमन मरकाम के चेहरे व सर पर चोटे आई है तो वही सुकालू को मामूली चोट आई है।