अकबरपुर: माती पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में पासिंग आउट परेड की रिहर्सल परेड का आयोजन हुआ
माती पुलिस लाइन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों द्वारा आगामी पासिंग आउट परेड की तैयारियों के अंतर्गत एक रिहर्सल परेड का आयोजन किया गया।रिहर्सल के दौरान प्रशिक्षणरत आरक्षियों ने उत्कृष्ट अनुशासन, एकरूपता एवं सटीक ड्रिल का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। परेड का निरीक्षण पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय द्वारा किया गया।