बांधवगढ़: उमरिया में पानी के लिए त्राहि-त्राहि, ग्रामीण परेशान
14 मई गुरुवार समय 12 बजे जनपद पंचायत करकेली के अंतर्गत ग्राम पंचायत पठारी कला के ग्राम बजा कुंड में मार्च लगते ही पानी की घोर समस्या उत्पन्न हो जाती है यहां 200 की जनसंख्या है और कुआं बावली तालाब पूरी तरह से सूख चुका है पानी की विकराल समस्या को देखकर ग्रामीण बेहद परेशान हैं दूसरे पंचायत मरदर से एक टैंकर पानी आता है जबकि चार टैंकर की आवश्यकता है,