हनुमानगढ़: टाउन में नशा तस्कर सुभाष सिकलीगर के अवैध अतिक्रमण पर पुलिस का बुलडोजर चला, थाना प्रभारी लखबीर सिंह गिल ने दी जानकारी
हनुमानगढ़ टाउन के सिकलीगर मोहल्ला में नशा तस्कर सुभाष सिकलीगर के अवैध अतिक्रमण पर हनुमानगढ़ नगर परिषद के सहयोग से पुलिस ने बुलडोजर चला कर अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त कर दिया है। यह कार्रवाई हनुमानगढ़ जिला पुलिस अधीक्षक बी आदित्य के निर्देशन में चलाई जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत की गई है।