मोहनपुर: बिलासी टाउन के समीप हुए सड़क हादसे में घायल युवक को कराया गया भर्ती घायल की मां ने सदर अस्पताल पर लगाया लापरवाही का आरोप
बिलासी टाउन स्थित केनरा बैंक के समीप सड़क हादसे में घायल बैद्यनाथपुर गांधीनगर निवासी कृष्ण कुमार को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया वहीं घायल की मां टुंपा देवी ने शुक्रवार दोपहर 2:30 बजे आरोप लगाया कि ड्रेसिंग से पहले ड्रेसर ने पैसे की मांग की पैसे नहीं देने पर मोबाइल जमा रखकर ड्रेसिंग की और एक्सपायरी सलाइन चढ़ा दिया।