अररिया: नेपाल के अस्पताल में 50 वर्षीय महिला की इलाज के दौरान मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Araria, Araria | May 12, 2026 फारबिसगंज लाइन चौक पर 4 मई को तेज रफ्तार बाइक की ठोकर से गंभीर रूप से घायल हुई 50 वर्षीय महिला कौशल्या देवी का नेपाल के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मंगलवार को निधन हो गया। इस घटना से परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। मृतका के शव को उनके पैतृक गांव लाया गया, जहां सिमराहा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अररिया सदर अस्पताल भेजा।