तानसेन: लक्ष्मीपुरम में सीवर-सड़क की बदहाली पर फूटा लोगों का गुस्सा, कांग्रेस का प्रदर्शन
लक्ष्मीपुरम क्षेत्र में सीवर ओवरफ्लो और जर्जर सड़कों से परेशान स्थानीय लोगों ने कांग्रेस प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा के नेतृत्व में नगर निगम के खिलाफ शुक्रवार दोपहर 12 बजे जमकर प्रदर्शन कर नारेबाजी की। इन लोगों का आरोप लगाया कि क्षेत्र में लंबे समय से सीवर जाम हैं, गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है और सड़कों के खस्ताहाल होने से हादसों का खतरा बना रहता है।