कैराना: कांधला कस्बे में चारखंभों के निकट ई-रिक्शा और बाइक की भिड़ंत, एक महिला घायल हुई
कांधला कस्बे में चारखंभों के निकट हादसा सामने आया है। रविवार दोपहर करीब तीन बजे मिली जानकारी के अनुसार, चारखंभों के निकट ई—रिक्शा व बाइक की भिड़ंत हो गई, जिसमें बाइक सवार फरजाना नामक महिला सड़क पर गिरकर घायल हो गई। हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई, जिसके बाद घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। हालांकि, महिला की हालत खतरे से बाहर बताई गई।